हिन्दू समाज के लिए कलंक अयोध्या स्थित बाबरी ढांचे पर कारसेवा करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले कोठारी भ्राताद्वय राम कुमार एवं शरद कुमार की पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष हमारी संस्था राम-शरद कोठारी प्रतिभा सम्मान का आयोजन करती है। इस कार्यक्रम में हम ऐसे तीन प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं जिन्होंने राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए अहैतुक भाव से सामाजिक, शैक्षणिक आदि क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य किया हैं एवं उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत होता है। पिछले कुछ वर्षों के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों में परम पूज्य सरसंघचालक श्री मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह श्री भैय्या जी जोशी, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी, साध्वी ऋतंभरा जी, श्री तरुण विजय जी, श्री प्रवीण भाई तोगड़िया जी, सांसद प्रो. राकेश सिन्हा जी, केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी चौबे जी, श्री इंद्रेश कुमार जी, श्री संबित पात्रा जी एवं श्री सुधांशु त्रिवेदी जी जैसे विभूतियों का हमें मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।